- Hindi News
- रात में सड़क पर बैठी गायों से वाहन चालक परेशान
रात में सड़क पर बैठी गायों से वाहन चालक परेशान
बाबूला. भरतपुरकुम्हेर मार्ग पर बाबूला, बैलारा, गंगा नगला तथा बौरई गांव के पास सड़क पर आवारा गाय का जमावड़ा बना रहता है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैलारा के पूर्व सरपंच रनवीर सिंह ने बताया कि रात आठ बजे से कुम्हेर भरतपुर मार्ग पर आवारा गाय सांड सड़क पर आकर बैठ जाते है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है, ऐसे में वाहन चालकों को वाहनों को सड़क से नीचे कच्चे में उतारना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। कई दुपहिया वाहन इन गायों से टकरा चुके है। रात की चकाचौंध में वाहनों की टक्कर से सड़क पर बैठी कई गाय भी घायल हो चुकी है। क्षेत्र के लोंगो ने आवारा गायों को किसी गौशाला में भेजने की मांग की है। जिससे रात्रि के समय में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़े।