मारीपीट के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग
भरतपुर. व्यापारसंघ कुम्हेर के व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कराने मंदिर संपति की पावर ऑफ़ एटार्नी कैंसिल कराने की मांग की। व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद स्वर्णकार ने बताया कि कुम्हेर के किशोरी मंदिर की संपति को कुछ लोगों द्वारा हड़पने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पावर ऑफ एटार्नी लिखवा कर दुकानदारों को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व में दुकानदारों से मारपीट भी की जा चुकी है। व्यापार संघ ने कलेक्टर से दुकानदारों से मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने पावर ऑफ एटॉर्नी कैंसिल कराने की मांग की है।