सहा. प्रबंधक नीरज जैन को मातृशोक
भरतपुर. दैनिकभास्कर के भरतपुर कार्यालय में एसएमडी में कार्यरत सहायक प्रबंधक नीरज जैन की माता सुधा जैन का रविवार देर रात निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थी। वे क्रांतिकारी सत्यभक्त की बेटी थीं। अपने पीछे एक बेटा और बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे कुम्हेर गेट मुक्तिधाम पर होगा।