- Hindi News
- बैलारा कला में किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण
बैलारा कला में किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण
गांवबैलारा कला में किसान सेवा केन्द्र परिक्रमा मार्ग का रविवार को लोकार्पण विधायक विश्वेंद्र सिंह ने किया।
अध्यक्षता सरपंच ज्वाला प्रसाद ने की। इस मौके पर विधायक विश्वेंद्रसिंह ने कांग्रेस शासन काल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि कुम्हेर में कृषि महाविद्यालय, महाराजा सूरजमल बृज विश्व विद्यालय तथा संभाग स्तरीय पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र आदि योजना कांग्रेस की देन है। इससे यहां की जनता को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने बैलारा पंचायत में गौरव पथ बनवाने कि घोषणा की। साथ ही कहा कि विकास के लिए एक जुट हों। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक से दिन के समय में किसानों को थ्री फैस बिजली, यूरिया दिलाने तथा सामुदायिक भवन बनवाने की मांग की। इस मौके पर विधायक का सरपंच ज्वाला प्रसाद ने चांदी का मुकुट साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बबलू बैलारा , पुष्पेंन्द्र सिंह, रनवीर सिंह, अजीत गुप्ता, सुनील कुमार, राजाराम आदि मौजूद थे।