शिक्षक को लेकर जौदेला विद्यालय में तालाबंदी
भास्करर संवाददाता | कुम्हेर
गांवजौदेला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व उपसरपंच बलवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया। लोगों ने विद्यालय में तो छात्र-छात्राओं को घुसने दिया ही शिक्षकों को। इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शशि कपूर को व्यवस्था लिए गांव भटपुरा के राजकीय विद्यालय में लगा दिया था।
लोगों ने बताया कि शिक्षक के चले जाने से विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है।े अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुनील गुप्ता ने ग्रामीणों को शिक्षक को लगाने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बाद भी शिक्षक शशि कपूर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नहीं लगाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ग्रामीणों ने दुबारा ताला लगा दिया। इस बारे में ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में छात्र संख्या 31 है तथा शिक्षक पांच कार्यरत हैं, विशेष अध्यापक लगाए जाने की ग्रामीणों की मांग उचित नहीं हैं।