हत्या करके मुंह कुचल कर शव मंडी में फेंका
शहरके कुम्हेर गेट सब्जी मंडी यार्ड के पीछे सुनसान इलाके में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। इसे बदमाशों ने हत्या करके पटका था और पहचान छुपाने के लिए मुंह को निर्ममता से कुचल दिया था।
मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है, जिसकी कोतवाली थाना पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है। फिलहाल शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी भरतलाल मीणा ने बताया कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या किसी और स्थान पर करके शव को यहां रात में पटका है। पहचान नहीं हो सके, इसलिए उसके मुंह को हत्यारों ने बुरी तरह से पत्थर से कुचल दिया है। हत्या करने वाले बदमाश तीन-चार हो सकते हैं। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंच जाएगी। हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
भरतपुर. कुम्हेर गेट स्थित अनाज सब्जी मंडी में पड़ा शव।