पूर्व मंत्री डॉ. सिंह का किया स्वागत
कुम्हेर. भाजपाकार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह का मैरिज होम में बृज विश्वविद्यालय के लिए जमीन देने पर स्वागत किया गया। जिसमें प्रताप सिंह महरावर ने डॉ. सिंह, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप, उप जिलाध्यक्ष हजारी सिंह, शिवराज आदि का मुकुट साफा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर हरस्वरुप मीणा, बच्चू यादव, रामवीर, पूर्व प्रधान सूरज जाटव, ब्रिजेंद्र आदि मौजूद थे।