बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
कुम्हेर. कांग्रेसकार्यकर्ताओं की बैठक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्राम तालफरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुवर सैन ने की। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर भीम सिंह, सत्यवीर सिंह, विमल कुंतल, मनोज चाहर, राजकुमार आदि मौजूद थे।