तेरह गांवों में पशुओं को लगेंगे टीके
कुम्हेर. पशुओंमें होने वाले मुंहपका एवं खुरपका रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 13 गांवों में पशुओं को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। पशु चिकित्सक डॉक्टर मनोज सिनसिनवार ने बताया कि बुधवार को भटावली, बिरहरु, पिचूमर, सोगर, ताखा, तालफरा, कूम्हां, लखन, रीठौठी, गुदावली, सिकरोरी, सैत, तमरेर गांव में पशुओं को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे।