बांसवाड़ा। छोटी सरवा कस्बे में 2 सितंबर को हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को ड़ेढ किलो चांदी बरामद की।
पुलिस ने सोमवार को एएसपी राजेश कांवत कुशलगढ़ डीएसपी सीताराम महिच के निर्देशन में टीम ने मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वारदात में शामिल मप्र में बाजना के देवका गांव के शातिर जीवन रावत को सोमवार सुबह घर से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी ने छोटी सरवा की दुकानों में अपने तीन साथियों की मदद से सेंधमारी करने का जुर्म कबूल लिया था।