पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशलगढ़ में कर्मचारियों को भूखंड दिलाने की मांग कलेक्टर से की

कुशलगढ़ में कर्मचारियों को भूखंड दिलाने की मांग कलेक्टर से की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़| 7वर्ष पूर्व तत्कालीन नगरपालिका बोर्ड द्वारा पालिका कर्मचारियों को आरक्षित मूल्य पर भूखंड उपलब्ध कराने का निर्णय लिए जाने के बाद भी भूखंड आवंटित नहीं किए गए। इसको लेकर 3 वंचित कर्मचारियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। नपा कर्मचारी रेखा प|ी सुंदर, सुनील पुत्र सोहन तथा अनिल पुत्र मांगीलाल ने ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका के प्रभावशाली कर्मचारियों को आरक्षित मूल्य पर कीमती भूखंड दे दिए गए, लेकिन उन्हें वंचित रखा गया।