पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक शिविर में महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी

विधिक शिविर में महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़| तालुकाविधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली की ओर से गुरुवार को कुशलगढ़ नगरपालिका, ग्राम पंचायत अंदेश्वर, तांबेसरा, लोहारिया में लोक अदालतों का आयोजन हुआ। शिविर में पीएलवी भोपालसिंह ने लोक अदालत और बाल श्रम, पीएलवी तौफिक ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और महेन्द्र कुमार ने महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में आवेदन भी प्राप्त किए। शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव मनोज मित्तल भी उपस्थित थे। विधिक शिविरमें 37 प्रकरणों का निस्तारण : बागीदौरा. विधिकचेतना शिविर के तहत बागीदौरा और कुशलगढ़ में चलित न्यायालय द्वारा कानूनी जानकारी दी गई। लोक अदालत के माध्यम से 37 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिसमें 12 प्रकरण राजीनामे से निबटाए।