छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांसवाड़ा|कुशलगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने कुशलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाली छोटी निवासी 18 वर्षीय मृतक दिलीप के पिता वालु बारिया ने दर्ज कराए मामले में बताया कि गुरुवार देर रात तक उसका पुत्र दिलीप कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात को किसी कार्य से उसकी मां ने उठकर देखा तो दिलीप उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। शुक्रवार को दिलीप के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।