- Hindi News
- सैयदना साहब की 104वीं सालगिरह पर निकाला जुलूस
सैयदना साहब की 104वीं सालगिरह पर निकाला जुलूस
52वें धर्मगुरु की सालगिरह के अवसर पर निकाले जुलूस में शामिल समाजबंधु।
परतापुर. दाउदी बोहरा समाज के 52 वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन (रअ) की 104 वीं सालगिरह पर जनाब आमिल शेख खेजेमा शकीर भाई की सदारत में जुलूस निकाला गया मजलिस हुई। प्रवक्ता जैनुद्दीन शायर ने बताया कि सैयदना साहब की सालगिरह पर बोहरावाड़ी में आकर्षक डेकोरेशन किया गया। रविवार सुबह 9 बजे मोहम्मदी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस के आगे समाज का बैंड था, पीछे आमिल साहब समाजबंधु चल रहे थे। बच्चे मुबारकबाद का बैनर लेकर चल रहे थे। जुलूस बुरहानी मस्जिद पहुंचा। जहां बैंड काे शेख आमिल साहब ने सलामी दी। 53 वें धर्मगुरु मुफद्दल मौला साहब की वॉयज का प्रसारण किया गया। बुरहानी मस्जिद पर मजलिस का आयोजन किया गया।
कुशलगढ़. बोहरा समाज के 53वे धर्मगुरू सैयदना अलीकादर मुफद्दल सैफुद्दीन 71वें जन्म दिवस पर समाजजनों ने सैफ मोहल्ले से बैंडबाजो के साथ समाज के जनाब शैख अली असगर भाभारावाले की अगुवाई में जुलूस निकाला। जुलूस कस्बे का भ्रमण कर मस्जिद पहुंचा जहां मजलिस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असगरअली, फखरुद्दीन कापड़िया,आतिमभाई बोहरा, डॉ हुसैन मजहर, शब्बीरभाई, मसूरअली, मोईजभाई आदि उपस्थित थे।
53वें धर्मगुरु सैयदना साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाले जुलूस में शामिल समाजबंधु।