- Hindi News
- मोहकमपुरा में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया
मोहकमपुरा में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया
मोहकमपुरा | कुशलगढ़रेंज के वन नाका मोहकमपुरा के तहत वनखंड हल्दुपाड़ा के धोलका गांव में वन विभाग की जमीन पर मध्यप्रदेश के दो लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को वन विभाग तथा पाटन पुलिस की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हटवा दिया।
वनपाल गणपतलाल ने बताया कि धोलका में एमपी के मादलदा के दो व्यक्तियों द्वारा वनभूमि पर अतिक्रमण करके फसल बोने के संबंध में शिकायत मिली थी। इस पर अतिक्रमियों को मौके से अपना अतिक्रमण हटाने के लिये पाबंद किया गया। इसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिस पर वन विभाग ने पाटन पुलिस में सहयोग के लिए रिपोर्ट दी। इस पर पाटन एसएचओ राजेंद्रसिंह पीठ ने कानिस्टेबल मोहनलाल तथा राजेंद्रकुमार को मौके पर भेजा। साथ ही कुशलगढ़ रेंज से एसीएफ चौैहान ने तीन वनपाल की टीम भेजी। मौके से वन विभाग की करीब दो बीघा जमीन में खड़ी फसल को नष्ट करने के साथ ही अतिक्रमण हटवाया गया। वनपाल ने बताया कि एमपी के मादलदा गांव के हवसिंग तथा जालमसिंह के द्वारा राजस्थान के धोलका में वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर वनपाल सोमेश्वर त्रिवेदी, बापूसिंह डोड, अंसार मोहम्मद, राजेंद्र कुमार, गौतमलाल, हरचंद, पूंजा भाई सहित धोलका वन सुरक्षा समिति के सदस्य मौजुद थे।