पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोकटोक चल रही नीम हकीमों की दुकानें

बेरोकटोक चल रही नीम हकीमों की दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज्जनगढ़| पंचायतसमिति के डूंगरा क्षेत्र में इन दिनों तथाकथित नीम हकीमों के दवाखाने खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों से लेकर प्रशासन भी इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। नीम हकीमों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद हो रहे हैं। हालात यह है कि डूंगरा छोटा में सीएचसी होने के बावजूद चार नीम हकीमों की दुकानें संचालित है, जहां दिन भर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, कसारवाड़ी में पीएचसी होने के बावजूद आधा दर्जन नीम हकीम भाले भाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधिकारियों पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, लेकिन आज दिन तक एक भी नीम हकीम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में डूंगरा छोटा, कसारवाड़ी, टांडी बड़ी,उकाला, खेटाबारी, रामगढ़, जालिमपुरा, पंडवाल उंकार, तांबेसरा, टिमेड़ा बड़ा, झीकली, टिमेड़ा बस स्टैंड कुशलगढ़, सज्जनगढ़, चेरा बड़ा, सादडिय़ा, चुडादा, लौहारिया में नीम हकीमों ने डेरे जमा रखे हैं।