पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटन थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग

पाटन थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. मोहकमपुरा| कुशलगढ़उपखंड के पुलिस थाना पाटन में इन दिनों बिना परमिट के धड़ल्ले से वाहनचालक सवारियां भरकर ले जा रहे हैं। ये वाहन चालक वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन के अंदर के साथ ही ऊपर भी बैठाकर ले जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्र के मुख्य मार्ग कुशलगढ़ से रतलाम तक सड़क वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में वाहन ओवरलोड होकर संचालित होने से हादसे की आशंका और भी अधिक बढ़ गई है। क्षेत्र के बड़ी सरवा, पाटन, छोटी, सरवा, गल्धर, बिजौरी, चौखवाडा से कुशलगढ़ की ओर तथा कुशलगढ़ से खेड़ा धरती की दस ग्राम पंचायतों में इन दिनों अवैध सवारी वाहन बेरोकटोक चल रहे हैं।