- Hindi News
- एमए के संकाय नहीं, दोनों कॉलेजों में प्राध्यापक भी कम
एमए के संकाय नहीं, दोनों कॉलेजों में प्राध्यापक भी कम
कार्यक्रममें जिला प्रमुख रेशम मालवीया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, सभापति राजेश टेलर, कांता भील, प्रधान सुभाष तंबोलिया, प्रधान सुनीता माल, जिनेंद्र त्रिवेदी, नटवर तेली, मनीष जोशी, राजेश कटारा, हरीश पंचाल, राकेश सेठिया मौजूद थे।
राजनीति में प्रवेश की यह पहली सीढ़ी : मालवीयाने सभी छात्रसंघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से कहा कि वे कॉलेजों विकास में अपना योगदान दे। यह राजनीति में प्रवेश की पहली सीढ़ी है। आशा करता हूं इन्हीं में से कोई प्रधान, जिलाप्रमुख, विधायक, सांसद जैसे पदों पर आकर जनसेवा करें।
गोविंद गुरु कॉलेज के मुद्दे
गोविंदगुरु कॉलेज में अध्यक्ष दिनेशचंद्र ने कॉलेज में रिक्त पदों की भर्ती करवाने, महंगाई के अनुपात में स्कॉलरशिप समय पर देने, निशुल्क किताबें, कॉलेज कैंपस में हो रहे अतिक्रमण रोककर सीमांकन कराने, कॉलेज के छात्रावास को जवाहर नवोदय विद्यालय से पुन: दिलाने की जरूरत बताई। उन्होंने विधायक को पूर्व में किए वादे को याद दिलाते हुए कॉलेज में पोडियम निर्माण कराने की मांग की।
शपथ ग्रहण समारोह में गर्ल्स कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष तोली डामोर ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज में गृहविज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में एमए के संकाय नहीं है। जिससे छात्राओं को बाहर पढ़ने जाना पड़ता है। उन्होंने कॉलेज के गार्डन में लिए बैंच, वाटर कूलर और छात्राओं की सुरक्षा के लिए गेट पर गार्ड तैनात करवाने की मांगें रखी। जिस पर विधायक ने तुरंत ही नगर परिषद सभापति से आग्रह कर बैंच और वाटर कूलर की सुविधाओं की घोषणा की।
गर्ल्स कॉलेज की दो मांगों पर घोषणा
तकनीकी शिक्षा में आगे आएं छात्र : मालवीया
मुख्यअतिथि विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि पिछली सरकार ने टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षण दिया। जिसका फायदा इस बार घोषित हुए सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणामों में दिख रहा है। बाबूजी की कलम से केंद्र सरकार ने वागड़ को माही डैम की सौगात दी, लेकिन बाबूजी की कलम मैनपावर को नहीं ला सकी। अब तीन पावर प्लांट और रेलवे आने वाली है, इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को तकनीकी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। जिससे इन स्थानों पर उचित जगह बना सके। बांसवाड़ा जिला अथाह संपदा से भरा है। जिसमें आने वाले समय में और भी कई अवसर मिलेंगे। जिस मंगलयान पर पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है, उस मंगलयान को ऊपर तक भेजने