पोटलिया में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन आज
कुशलगढ़। ब्लाकस्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को दोपहर 1 बजे पोटलिया ग्राम के माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा सरकार की विफलताओं पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करने, जनता की समस्याओं और पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, जिला प्रमुख रमेश मालवीया, जिलाध्यक्ष चांदमल जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।