पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधीरात को सरपंच के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट

आधीरात को सरपंच के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति बागीदौरा की ग्राम पंचायत मोनाडूंगर के सरपंच के घर रविवार आधीरात को हथियारों से लैस हमलावरों ने लूटपाट की। साथ ही पूरे परिवार को घायल कर दिया। हमलावर घर से सामान, जेवर और नकदी लूटकर ले गए। लूटपाट की घटना की जानकारी सरपंच ने देररात को ही पुलिस को दे दी। जानकारी के अनुसार मोनाडूंगर सरपंच रायसिंह के घर पर रविवार रात को 12 बजे लट्‌ठ, तलवार और बंदूक लेकर 30-35 जनों ने धावा बोल दिया और लॉकर की चाबी मांगी।

चाबी देने में आनाकानी करने पर हमलावरों ने रायसिंह पर लट्‌ठ से चार-पांच वार करके उन्हें घायल कर दिया। उसके बाद सभी घर के अंदर गए। फिर सरपंच के बेटे प्रदीप और उसकी प|ी नीरू के पास पहुंचे, जहां उन्होंने लॉकर की चाबी मांगी। प्रदीप ने भी चाबी नहीं दी तो हमलावरों ने दो-चार लट्‌ठ मारे और तलवार तानकर खड़े हो गए। हमलावरों ने प्रदीप की प|ी के सिर में भी लट्‌ठ मारा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद हमलावरों ने भीतर जाकर लॉकर को ताेड़ा और जेवर, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया।

बड़ी सरवा में भी लूट का पर्दाफाश : मोहकमपुरा. बडीसरवा में 25 अगस्त की रात को ग्रामीण गोपालसिंह पंवार के घर में घुसकर दादी और पोते-पोतियों की गर्दन पर तलवार रखकर लूट करने के मामले का भी पाटन पुलिस ने खुलासा किया है। केस में पुलिस ने रामसिंह पिता टेटिया थाना कल्याणपुरा और दरोबडिया के तोलिया पिता वेषिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बड़ी सरवा में हुई लूट को कबूल लिया। तीसरा आरोपी गुडडू जो कि वारदात का मुखिया था, वह गिरफ्त से बाहर है चोरी हुए माल की बरामदगी बाकी है।

जेवर और नकदी पार

सरपंच रायसिंह के बेटे प्रदीप ने बताया कि हमलावरों ने उसके कमरे में रखी तिजौरी को तोड़कर उसमें रखे 300 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलो चांदी के जेवर और 10 हजार रुपए ले गए। वही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। ये घटनाक्रम करीब दो घंटे तक चला।

डीएसपी 3 बजे पहुंचे

लूटपाटऔट मारपीट की घटना की सरपंच ने पुलिस को रात 2.30 बजे जानकारी दे दी, जिसके आधे घंटे बाद 3 बजे बागीदौरा के डीएसपी सवाईसिंह भाटी मौके पर पहुंचे। उनके बाद सल्लोपाट थाने से पुलिस दल भी मौके पर गया, जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस सल्लोपाट, मोनाडूंगर और गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाकर जांच में जुटी