विभाग ने भेजी पेंशन, पोस्टऑफिस का इंकार
बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ब्लॉक में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। कोषालय कुशलगढ़ ने पेंशन का एमओ जारी कर पोस्टऑफिस को भेजा है, लेकिन पोस्टऑफिस के अफसर पेंशन नहीं आने की बात कह रहे हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पात्र लोगों ने सज्जनगढ़ पोस्टऑफिस पहुंच कर पेंशन आने की जानकारी मांगी। जिस पर पोस्टमास्टर ने बताया कि पेंशन की राशि नहीं आई है। बाद में उन्होंने इसकी तहकीकात उपकोषालय कुशलगढ़ से की। जहां बताया गया कि उनकी पेंशन का मनीआर्डर भेज दिया है। यहां तक कि लोगों को संतुष्टि के लिए कोष कार्यालय की ओर से रसीद भी बताई गई है।
सवाल यह है कि आखिर पेंशन योजना की राशि कहां पर अटक गई है। क्षेत्रवासी हलिया, हडी, महिया, देवहेंग, ताहरेंग, हुकी, लाली आदि ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। हालांकि इस मामले में राशि कहां अटकी है, इसकी पूरी जानकारी मंगलवार को ही हो पाएगी।