पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति से पॉलिटिकल ड्रामा शुरू

भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति से पॉलिटिकल ड्रामा शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। कुशलगढ़में विधायक भीमाभाई डामोर द्वारा तेरचंद अड़ को हटाकर अपने समर्थक कानहिंग रावत को कुशलगढ़ का भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद पॉलिटिकल ड्रामा शुरू हो गया है। तेरचंद अड़ ने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल के निवास पर पहुंचे और उनकी गैरहाजिरी में कार्यकर्ता घर पर ज्ञापन दे आए। अड़ ने बताया कि 5 फरवरी को रावत को मंडल अध्यक्ष बनाया। जो पहले से रसद विभाग के सदस्य हैं, पंचायत समिति सदस्य हैं, विधायक के पीए हैं और अब उन्हें मंडल अध्यक्ष बना दिया गया है। विधायक के निर्णय से असहमति के कारण गिनाते हुए उन्होंंने ज्ञापन में बताया कि वार्ड संख्या 4 में विधायक ने भाजपा के उम्मीदवार के विरुद्ध बागी उम्मीदवार को उतार कर पुराने कार्यकर्ता कालूराम देवदा को हराया। साथ ही उन्हें सहयोग नहीं दिया। उन्होंने विधायक पर क्रॉस वोटिंग करवाने का भी आरोप जड़ा।

कुशलगढ़ विधायक से नाराज होकर इस्तीफा देने जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे कार्यकर्ता।