पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर हाउस दो में एक लाख यूनिट बिजली का उत्पादन

पावर हाउस दो में एक लाख यूनिट बिजली का उत्पादन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. माहीबजाज सागर बांध के दो गेट 174 क्यूसेक पानी की आवक हाेने से आधा मीटर ऊंचाई तक खुले रहे। वहीं कागदी पिकअप वियर से बायीं मुख्य नहर में 1200 क्यूसेक पानी पावर हाउस दो के लिए छोड़ा गया। जहां एक लाख यूनिट बिजली उत्पादन हुआ।

इधर, माही पावर हाउस प्रथम में मशीनें फूल लोड पर हैं और बिजली उत्पादन निरंतर जारी है। इधर कागदी पिकअप वियर बांध के पांच गेट खोलकर कागदी नदी बेसिन में पानी छोड़े जाने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। जलराशि बहने का नजारा देखने माही बांध और कागदी पिकअप वियर पर लोगों के आने का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भूंगड़ा में 2 मिलीमीटर, गढ़ी 2, लोधा 1, सल्लोपाट 3, कुशलगढ़ 44 और सज्जनगढ़ में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुल बारिश 56 मिमी हुई और औसत 4.0 रहा।