- Hindi News
- मां की संदिग्ध हालत में मौत के बाद बेटी की बुखार ने ले ली जान
मां की संदिग्ध हालत में मौत के बाद बेटी की बुखार ने ले ली जान
बांसवाड़ा/मोहकमपुरा| खेतमें बेसुध मिली महिला की अस्पताल में मौत के दूसरे दिन 2 साल की मासूम बेटी भी चल बसी। बुखार के दौरान जरूरी इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। बुधवार को दोनों मां और बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांववालों की रूलाई फूट पड़ी। सीमसागड़ा गांव में चूल्हे भी नहीं जले। मृतका के पीहर पक्ष ने इस प्रकरण में हत्या का संदेह जताते हुए एसपी से कार्रवाई का हस्तक्षेप चाहा है। उन्हें ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है।
पाटन थाना क्षेत्र के उमरजोखा गांव में यह घटना हुई। सीमसागड़ा निवासी मंगली प|ी बदरु की संदिग्ध हालत में सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार रात को उसकी दो साल की बेटी सुशीला की बुखार के दौरान सांसें थम गई। बुधवार को देरशाम पीहर पक्ष के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा काफी समझाइश के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम को माने और मां-बेटी का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व बुधवार को सुबह पाटन एसएचओ राजेंद्रसिंह पीठ ने एसडीएम सत्यनारायण आमेटा को घटना की जानकारी दी। जिस पर एसडीएम ने मेडिकल कराने की तहरीर दी। मृतका के परिजन कुशलगढ़ आने की बजाय सीधे बांसवाड़ा में एसपी ऑफिस पहुंचे और हत्या की आशंका के चलते जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम और डीएसपी के निर्देश पर ससुराल-पीहर पक्ष में कोई समझौता नहीं होने पर मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को ससुराल पक्ष को सौंप दिया।
सीमसागड़ागांव में मातम छाया
सीमसागड़ागांव में मां मंगली और बेटी सुशीला को एक साथ अंतिम विदाई दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया रहा। लोगों ने भावुक होकर मां बेटी का अंतिम संस्कार कराया। दिनभर घरों में चूल्हे नहीं जलाए।
^उच्चाधिकारियोंके निर्देश पर दोनों मां बेटी का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। दोनों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। एसपी के निर्देश पर पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्रसिंह,थानाप्रभारी,पाटन