श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया
कुशलगढ़। भारतीयजीवन बीमा निगम द्वारा बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़ उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवाड़ी (भगतपुरा) में सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक, सांस्कृतिक खेलकूद, अनुशासन स्वच्छता के स्तर पर श्रेष्ठ रहने वाले आस्था, कुमारी स्वीटी, कुमारी पपीता, कुमारी दिव्या, कुमारी वर्षा, गोवाड़ी के कैलाश, कुमारी रीना, कुमारी बसंती, राहुल, कुमारी सीता को शाखा प्रबंधक भरत कुमार जैन बागीदौरा द्वारा ट्राॅफी प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस दौरान संजय गादिया, निर्मला दोसी, वीणा गांधी, उषा प्रजापत, मुन कुंवर मौजूद थे। आभार यशोदा त्रिवेदी, सुभाषचंद्र नाहटा ने व्यक्त किया।