कीटनाशक पीने से महिला की मौत
बांसवाड़ा। कुशलगढ़थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उंकाला निवासी 35 वर्षीया रमा प|ी सोहन गरासिया ने भूलवश कोई दवाई पी ली थी। जिससे वह बेसुध हो गई थी। इस पर उसके परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए कुशलगढ़ के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।