उमेशनाथ महाराज आज बांसवाड़ा में
बांसवाड़ा। बालयोगीउमेशनाथ महाराज गुरुवार को बांसवाड़ा आएंगे। वे बेणेश्वरधाम पर 10 अक्टूबर से होने वाले महायज्ञ और कलशयात्रा का प्रसार प्रचार करेंगे। समिति के प्रवक्ता सुधीर चौबीसा ने बताया कि महाराज का हरदेल गांव में स्वागत किया जाएगा। वहां संत सभा होगी। फिर वह देवगढ़ होकर कुशलगढ़ और बांसवाड़ा आएंगे। तेजपुर में रात्रि विश्राम होगा।