नर्सरी से चंदन के पेड़ भी नहीं छोड़े
बांसवाड़ा | मंडलवन कार्यालय की नर्सरी से चोरी हुए चंदन के पेड़ों के मामले में दो तरफा़ जांच होगी। एक ओर पुलिस जांच करेगी तो दूसरी ओर एसीएफ स्तर के अधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। अभी तक के इस प्रकार के मामलों में गार्ड के खिलाफ ही कार्रवाई होती आई है। जिस दिन चोरी की घटना हुई, उस दिन तीन गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी।
बीते दिनों कस्टम चौराहे के निकट वन विभाग की नर्सरी से काले चंदन के पेड़ काट कर चुराए गए हैं। इस मामले में डीएफओ अमर सिंह गोठवाल ने कुशलगढ़ एसीएफ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि एसीएफ महावीर सिंह ने ऐसे किसी प्रकार के आदेश मिलने से इंकार किया है। दूसरी ओर इस मामले मे कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में रेंजर को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
पहले भी हुई है चोरी
इसीनर्सरी से दो पहले भी चंदन के पेड़ चोरी हुए थे। उस समय भी लापरवाही सामने आई थी। ऐसे में रात्रि में लगे सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया गया था। इस बार अभी तक जांच के नाम पर ही लीपापोती की जा रही है।
रेंजरके खिलाफ हो कार्रवाई
विभागमें चर्चा यह है कि नर्सरी के सभी काम की देखभाल का जिम्मा रेंजर का होता है। रेंजर का ही जिम्मा है कि रात्रि में सुरक्षा गार्ड की जांच करे। फोरेस्टर को पाबंद करे और गश्त की जांच करे। शहर में आने वाली अवैध लकड़ी की तस्करी रोकने का पहला जिम्मा भी रेंजर का ही है।