अपहरण के आरोपी को जेल
कुशलगढ़ | दोमाह पूर्व हुए नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डिप्टी सीताराम माहिच ने बताया कि खाकरिया निवासी राकेश पुत्र कला ने दो माह पूर्व कुशलगढ़ से अपने घर जा रही एक नाबालिग का अपहरण कर लिया था। परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया था परंतु आरोपी फरार होने में कामयाब रहा था। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी राकेश को धरदबोचा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी