बांसवाड़ा. मोहकमपुरा| अज्ञात कारणों के चलते पाटन थाना क्षेत्र अंदोक गांव के कालू पुत्र उकार ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है। जिससे वह अचेत हो गया। उसके परिजनों ने उसे कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बांसवाड़ा रैफर करने को कहा। परिजन उसे बांसवाड़ा की बजाय मध्यप्रदेश के बांजना ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बांजना से युवक के शव को पाटन लाया गया। जहां पाटन थाना पुलिस ने युवक के शव को कुशलगढ़ मोर्चरी रखा है। जहां उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।