- Hindi News
- साध्वी के सानिध्य में अणु स्मृति दिवस का समापन
साध्वी के सानिध्य में अणु स्मृति दिवस का समापन
कुशलगढ़| साध्वीसमर्पिताजी मसा आदि ठाणा 3 के सानिध्य में कुशलगढ़ में अणु स्मृति दिवस का समापन हुआ। जिसमें सामूहिक एकासन, गुरु चालीसा के जाप, सपरिवार सामयिक आराधना, गुरुदेव के जीवन पर आधारित स्तवन प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। इस आयोजन के लाभार्थी रजनीकांत खाबिया, संतोष खाबिया, प्रफुल्ल खाबिया, नरेंद्र कुमार गादिया परिवार थे। वहीं, प्रभावना का लाभ कल्पेश कुमार नाहटा परिवार द्वारा लिया गया। वर्षावास में अभी तक 18 मासखमण और 65 अठाई तप की आराधना पूर्ण हो चुकी है। आचार्यश्री के जीवन चरित्र पर पूज्य महासती समर्पिताजी मसा, आनंद श्रीजी मसा लालीमाजी मसा द्वारा धर्मकथा में विस्तृत प्रभावना की गई।