- Hindi News
- 4 दिन बाद भी तालाब से नहीं निकाला जा सका शव, गुजरात से आए गोताखोर
4 दिन बाद भी तालाब से नहीं निकाला जा सका शव, गुजरात से आए गोताखोर
कुशलगढ़| कुशलगढ़थाना क्षेत्र के सोनारिया खेरदा गांव के तालाब के पास रहने वाला एक अधेड़ तालाब में 4 दिनों पहले डूब गया था। जिसका शव रविवार रात तक भी नहीं मिल पाया। तालाब से शव को निकालने के लिए शुक्रवार को बांसवाड़ा गोताखोर और नावें मंगवाई गई थी, लेकिन उनके प्रयासों के बाद भी सोनारिया खेरदा निवासी हड़िया डामोर का शव नहीं मिल सका।
तैरकर लौट रहा था घर :55 वर्षीय हड़िया गुरुवार को तालाब के दूसरे छोर पर रहने वाले अपने भाई को मिलने गया था। दोपहर में जब वह लौट रहा था तो तब उसने पैदल चलने के बजाय तैर कर घर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान वह तालाब में डूब गया था।
बड़ौदासे बुलाए गोताखोर : थानाप्रभारीभंवरसिंह चुंडावत ने बताया कि रविवार को घटनास्थल पर एडीएम नारायणसिंह शेखावत, एएसपी राजेश कांवत ने पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। जिन्होंने एसडीएम सत्यनारायण आमेटा और अन्य अधिकारियों को शीघ्र प्रयास कर शव को ढूंढने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थानाप्रभारी ने बताया कि रविवार को गुजरात के बड़ौदा से 15 गोताखोरों का दल बुलाया गया है। जो शव को ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं।