पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यक्रमों का अवलोकन किया

विकास कार्यक्रमों का अवलोकन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। नाबार्डके जिला विकास प्रबंधक राजेंद्रसिंह ने विकास परियोजनाओं के तहत किए गए कार्यक्रमों का अवलोकन किया। प्रबंधक ने पड़ारिया और खेड़ी गांव में किसानों द्वारा लगाई गई फलदार पौधों, वानिकी पौधों की वाडिया देखी। साथ ही किसानों से रूबरू होकर जानकारी ली।

ग्रामीण विकास ट्रस्ट के जिला प्रबंधक एचके तोमर ने बताया कि तलवाड़ा, कुशलगढ़, बागीदौरा ब्लॉक के गांवों में 36500 सोलर लैंप कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों को बांटे गए। इस दौरान नीरज दोसी, संदीप तलाटी, विनोद त्रिवेदी, उदयलाल गुर्जर, नरेंद्र नागर मौजूद थे।