पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में बेसुध मिली महिला अस्पताल में जाते ही मौत

खेत में बेसुध मिली महिला अस्पताल में जाते ही मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटनथाना क्षेत्र के उमर जोखा गांव में एक महिला बेहोशी की हालात में मिली, जिसकी देरशाम को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर गांव के एक खेत में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। जब खेत मालिक को इसकी सूचना मिली तो उसने पाटन थानाप्रभारी राजेंद्रसिंह को इसकी जानकारी दी। जिस पर थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा और बेहोश महिला को कुशलगढ़ के अस्पताल में इलाज के लिए एंबुलेंस में भेजा। जहां उस महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

मंगलवार को दिन में शिनाख्तगी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। स्थानीय लोगों को जैसे-जैसे सूचना मिली, घटनास्थल पर भीड़ लगी रही, लेकिन कोई भी अज्ञात महिला को पहचान नहीं पाया।