पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालक की मौत का सौदा तय कराने में लगी रही पुलिस

बालक की मौत का सौदा तय कराने में लगी रही पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़/बांसवाड़ा। शहरके भंडारिया मार्ग पर ओवरलोड टेंपो से गिरकर जान गंवाने वाले 10 साल के बालक का दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक के परिजन और दूसरे पक्ष में दिनभर समझौते को लेकर भांझगड़ा चला, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस थाने के बाहर चले इस अमानवीय घटनाक्रम में पुलिस भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने की बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौते का इंतजार करती दिखी। सुबह से आखिरकार शाम का अंधेरा हो गया, लेकिन शव का परीक्षण कराकर सुपुर्द करने का काम नहीं हो पाया। पुलिस भी किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं देने का हवाला देते हुए केस दर्ज करने से बचती नजर आई।

गौरतलब है कि बांसवाड़ा-कुशलगढ़ मार्ग पर मंगलवार को ओवरलोड टेंपो से मोर गांव निवासी 10 वर्षीय बालक प्रवीण पुत्र मन्ना कटारा की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया था। जिस पर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के सड़क पर बैठ गए, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे मान गए थे। इसके बाद पुलिस ने देरशाम टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया था। एएसआई कल्याणसिंह ने बताया कि दुर्घटना को लेकर अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

10 फरवरी को प्रकाशित

खबरें और भी हैं...