पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घाटा क्षेत्र/कुशलग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटा क्षेत्र/कुशलगढ़। पाटनथाने के हल्दूपाड़ा गांव में मंगलवार को मेहमाननवाजी से लौट रहे दो भाई थकने पर कुछ देर के लिए पेड़ के नीचे सो गए, लेकिन एक भाई उठ ही नहीं सका। बाद में पता चला कि उसकी सांसें थम गई।

सूचना पाकर एसएचओ सुभाषचंद्र परमार ने दल के साथ आकर मुआयना किया। बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर परिजनों को दे दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 75 वर्षीय बुजुर्ग कोदर हल्दूपाड़ा एक रिश्तेदार के लड़के के यहां गया था। लौटते समय अपने भाई के साथ सड़क किनारे कुछ देर आराम करने के लिए सो गए
घाटा क्षेत्र/कुशलगढ़। पाटनथाने के हल्दूपाड़ा गांव में मंगलवार को मेहमाननवाजी से लौट रहे दो भाई थकने पर कुछ देर के लिए पेड़ के नीचे सो गए, लेकिन एक भाई उठ ही नहीं सका। बाद में पता चला कि उसकी सांसें थम गई।

सूचना पाकर एसएचओ सुभाषचंद्र परमार ने दल के साथ आकर मुआयना किया। बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर परिजनों को दे दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 75 वर्षीय बुजुर्ग कोदर हल्दूपाड़ा एक रिश्तेदार के लड़के के यहां गया था। लौटते समय अपने भाई के साथ सड़क किनारे कुछ देर आराम करने के लिए सो गए, लेकिन कोदर वापस नहीं उठ पाया। इस पर हीरा ने इसकी खबर पुलिस को दी।

पुलिस प्रथम दृष्टया अधिक शराब सेवन से मौत होना मान रही है, लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

खबरें और भी हैं...