बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिसने मंगलवार को इंदिरा काॅलोनी से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।
जांच अधिकारी एएसआई शंभूसिंह झाला ने बताया कि मंगलवार दोपहर इंदिरा काॅलोनी निवासी कपिल पुत्र बाबूलाल प्रजापत की बाइक चोरी हो गई थी।
मामले में जांच के बाद चोरी के आराेपी चरकनी निवासी मुकेश पुत्र नागजी निनामा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पिछले दिनों हुई अन्य बाइक चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।