पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

वैन और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़ | करीबीटिमेडा मार्ग पर एक बाइक सवार अचानक बेकाबू होकर सामने से रही वैन से जा टकराया। जिसके चलते चालक और उसका साथी घायल हो गए। जानकारी के बाद कुशलगढ़ थाने के एएसआई शंभूसिंह झाला पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुशलगढ़़ लाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने बांसवाड़ा के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर को कुशलगढ से आमलीपाड़ा के लिए बाइक पर जा रहे सुमित मईड़ा और उसका साथी नानजी डोड़ियार अगोरिया तेज गति से चलते हुए सामने से रही एक वैन में जा घुसे, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वैन बाइक जब्त कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।