- Hindi News
- कम उम्र होने के बावजूद सरपंच को योग्य घोषित करने की शिकायत
कम उम्र होने के बावजूद सरपंच को योग्य घोषित करने की शिकायत
बांसवाड़ा| 21वर्ष की आयु से कम उम्र होने के बावजूद कुशलगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एक महिला को सरपंच का उम्मीदवार घोषित करने की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई है। ग्रामीणों से संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त शिकायत-पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत खुंदनी पंचायत समिति सज्जनगढ़ में सरपंच बनी प्रमीला प|ी कमलेश की आयु निर्वाचन नामावली में 20 वर्ष दर्ज है। इसके बावजूद मिलीभगत से नामांकन पत्र निरस्त नहीं कर उसे ही सरपंच का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।