मारपीट लूट के आरोपियों की जमानत खारिज
लाडनूं. सेशनन्यायालय डीडवाना ने व्यापारी के साथ हुई लूट मारपीट की वारदात के दो आरोपियों की लगाई गई जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जानकारी के अनुसार मामले के आरोपी सलीम अख्तर की जमानत याचिका सेशन न्यायालय में लगाई गई थी। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत खारिज कर दी।