पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कारपरक शिक्षा जरूरी

संस्कारपरक शिक्षा जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन विश्वभारती यूनिवर्सिटी लाडनूं के तत्वावधान में संचालित कॅरियर निर्माण माह का समापन समारोह शनिवार को सूरजकुमारी गाड़ोदिया आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़ में समारोहपूर्वक हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो.अनिलधर ने कहा कि कॅरियर निर्माण के साथ संस्कारपरक शिक्षा का होना बेहद जरूरी है। मुख्य अतिथि नगरपरिषद के सभापति डॉ. विजयराज शर्मा ने कॅरियर निर्माण की दिशा में विद्यार्थियों को सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लक्ष्य का निर्धारण अवश्य करें। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार घनश्यामनाथ कच्छावा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अंचल के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला है। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद सांवरमल भोजक, संगीत साधना संस्थान के सचिव मुकेश रावतानी आदि ने भी विचार रखे। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क समन्वयक डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने कॅरियर निर्माण माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत प्रवीण शर्मा, दीपा टेलर, सिद्वार्थ लाटा, अमित जैन आदि ने किया। आविमं के प्राचार्य जितेंद्रसिंह भदौरिया ने आभार जताया। कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

सुजानगढ़. जैन विश्वभारती यूनिवर्सिटी लाडनूं के कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।