पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादुलपुर में भाजपा की पुष्पा गोदारा

सादुलपुर में भाजपा की पुष्पा गोदारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस छोड़ने से सुशीला चौधरी को नुकसान

भाजपा को फायदा, कांग्रेस को नुकसान

अभिवादन का ग्रामीण अंदाज...

संतोष बीदासर की पहली प्रधान

सरदारशहर में सारण निर्विरोध प्रधान बने

पंचायतसमिति के प्रधान पद पर लगातार पांचवीं बार महिला को प्रधान बनने का मौका मिला है। इससे पूर्व महिला प्रधान के रूप में कमला कस्वा दो कार्यकाल, निर्मला सिंघल विमला पूनिया एक-एक कार्यकाल पूरा कर चुकी है। पंचायत समिति के प्रधान पद पर शीशराम पूनिया 1959 से 1961, रामसिंह राव 1961 से 1965, सुभाष चंद्र पूनिया 1965 से 1977, नंदलाल पूनिया 1980 से 1991 तक, प्रशासक 1991 से 1995, कमला कस्वा 1995 से 2005 तक, निर्मला सिंघल 2005 से 2010 तक तथा विमला पूनिया 2010 से 2015 तक प्रधान रह चुकी है।

पहलीबारउत्तरी क्षेत्र से प्रधान

पंचायतसमिति गठन के बाद आज तक तहसील के उत्तरी क्षेत्र से कोई प्रधान पद पर नहीं चुना गया है। यह पहला मौका है जब उत्तरी क्षेत्र से प्रधान चुनी गई है। इससे पूर्व तहसील के दक्षिण क्षेत्र से ही प्रधान चुने गए हैं।

जांचपड़ताल के बाद ही अंदर प्रवेश दिया

प्रधानचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पंचायत समिति के एक गेट को बंद करवाया गया, वहीं दूसरे गेट से अंदर प्रवेश दिया गया। दोपहर 3 बजे मतदान प्रक्रिया के दौरान नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को गेट पर जांच-पड़ताल के बाद अंदर प्रवेश दिया।

यहां भाजपा के प्रधान : चूरू,सरदारशहर राजगढ़

यहांकांग्रेस के प्रधान : सुजानगढ़,बीदासर रतनगढ़

निर्दलीय: तारानगर

सुजानगढ़. विजेताप्रत्याशी का विजयी जुलूस।

चूरू . जिले की सभी सात पंचायत समितियों में शनिवार को पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव हुए। भाजपा कांग्रेस के तीन-तीन प्रधान बने हैं। रतनगढ़ पंचायत समिति में निर्दलीय गिरधारीलाल बांगड़वा ने जीत दर्ज की। पांच फरवरी को सदस्य पदों के आए परिणामों के आधार पर लगाए जा रहे कयास शनिवार को कई जगह बदल गए। 2010 में जिले में कांग्रेस के पांच प्रधान बने थे। तब बीदासर पंचायत समिति नहीं थी। केवल तारानगर पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बना था। इसे देखते हुए भाजपा ने इस बार लीड ली है। हालांकि पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव में भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन प्रधान के चुनाव में रतनगढ़ और तारानगर में हुए उलटफेर से उसे तीन ही सीट पर संतोष करना पड़ा। शनिवार सुबह नामांकन, संवीक्षा और इसके बाद मतदान की प्रक्रिया हुई। उप प्रधानों के चुनाव रविवार को होंगे।

चूरू पंचायत समिति में पहंुचे जिला प्रमुख ने प्रधान ज्योति के अभिवादन का इस तरह दिया जवाब।

बीदासर. नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत करते कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज |सरदारशहर

पंचायतसमिति के चुनाव में भाजपा के सत्यनारायण सारण निर्विरोध निर्वाचित हुए। पंचायत समिति सदस्यों के हुए चुनाव में भाजपा के 25 में 22 सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस के मात्र तीन सदस्य ही निर्वाचित हो पाए थे। सारण के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक अशोक पींचा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। पंचायत समिति के लोगो ने गुलाल लगाकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। जुलूस में मुरलीधर सैनी, सुरेश वर्मा, पवन जोड़ा, गिरधारीलाल पारीक, डॉ. रघुवीर मुहाल, राजेंद्र आंचलिया, किशन जांगिड़, छत्रसिंह पींचा, भंवरलाल गौरशिया, रामचंद्र माली, जाकिर तेली, विनोद, प्रकाश चौहान, प्रसन्न लूणियां, धर्मसिंह राजपुरोहित, सीताराम सोनी, सुमेरमल सोनी, दुर्गाराम माली, अरूण पुलासरिया, खेताराम माली, विमल शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पंच से प्रधान बने

सारणने वर्ष 2000 मे पंच का चुनाव लड़ा उपसरपंच बने। 2005 में प|ी गोमतीदेवी को जिला परिषद सदस्य बनाया तथा 2010 मे बीडीसी सदस्य बनी। 2015 में खुद पंचायत समिति सदस्य बनकर प्रधान चुने गए।

सरदारशहर. भाजपा के निर्विरोध प्रधान सारण का विजयी जुलूस निकालते।

सादुलपुर. पूर्वसांसद, पूर्व विधायक तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत किया गया।