- Hindi News
- कांग्रेस छोड़ने से सुशीला चौधरी को नुकसान
कांग्रेस छोड़ने से सुशीला चौधरी को नुकसान
उपप्रधानों के चुनाव आज होंगे
संतोष बीदासर की पहली प्रधान
सरदारशहर में सारण निर्विरोध प्रधान बने
सादुलपुर में भाजपा की पुष्पा गोदारा
कांग्रेस जनप्रतिनिधि आए एक साथ
कांग्रेस के निर्वाचित सभी 13 सदस्य एक बस में एक साथ बैठकर पंचायत समिति में आए। सभी ने बारी बारी से मतदान किया।
भाजपा आई अलग अलग
भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अलग-अलग आए। सबसे पहले तीन वार्ड सदस्य एक साथ आए। उसके बाद आठ सदस्य एक साथ आए तथा अंत में एक महिला सदस्य मतदान करने के लिए आई।
क्रोस वोटिंग हुई हवा
दोनों ही पार्टी के सदस्यों द्वारा क्रोस वोटिंग नहीं करने पर क्रोस वोटिंग की हवा निकल गई। पंचायत समिति में कांग्रेस के 14 तथा भाजपा के 11 सदस्य जीते थे। इसके बाद कांग्रेस से मूंदड़ा ब्लाॅक से जीती हुई सुशीला ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामते हुए प्रधान पद की दावेदारी पेश की थी लेकिन मतगणना में जब कांग्रेस के पक्ष में 13 भाजपा के पक्ष में 12 मत निकले तो क्रोस वोटिंग की सारी संभावनाएं टूट गई।
भाई भाई गले मिल कर रो पड़े
पंचायत समिति के प्रधान पद पर विजयी होने के बाद बाहर निकलने पर विजयी प्रत्याशी गणेश ढाका उसके भाई सौरभ ढाका गले मिल कर खुशी के मारे रोने लगे। गौरतलब रहे कि सौरभ ढ़ाका ने भी मलसीसर ब्लाॅक से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सौरभ हार गए थे।
तीन निर्दलीय भाजपा एक कांग्रेस के पक्ष में
पंचायत समिति प्रधान पद के लिए हुए मतदान के दौरान तीन निर्दलीयों ने भाजपा तथा एक ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान भाजपा के 22, कांग्रेस के 7 4 निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। शनिवार को प्रधान पद के लिए हुए मतदान में 3 निर्दलीयों ने भाजपा प्रत्याशी पुष्पा गोदारा के पक्ष में तथा 1 ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी के पक्ष में मतदान किया।
मा. भंवरलाल फिर कद्दावर नेता
पंचायत चुनाव के टिकट वितरण से लेकर चुनाव परिणामों के बाद बाड़ाबंदी तक पूरी रणनीति मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने रची। सालासर में पंचायत समिति के विजेता उम्मीदवारों को एक साथ लिए मेघवाल उनका मानस टटोलते रहे। इस बाड़ाबंदी के खिलाफ भाजपा के चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, वन मंत्री राजकुमार रिणवा विधायक खेमाराम मेघवाल भी जुटे हुए थे। लेकिन वे सब लोग रणनीति को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए।
निकाले जुलूस, आतिशबाजी की
विजयी प्रत्याशी गणेश ढाका का पंचायत समिति के सामने से जुलूस निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, रामनारायण प्रजापत, प्रदीप तोदी, मुकुल मिश्रा, रविशंकर पुजारी, सूर्यप्रकाश पुजारी, भगवानाराम ढाका, हरिराम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने ढाका का माला पहनाकर स्वागत किया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। प्रदीप तोदी, मो.इदरीश गौरी, बाबूलाल कुलदीप, मुकुल मिश्रा, कुलदीप वीर, विमल गोदारा, पराग बुगालिया, सत्यनारायण खाखोलिया, विद्याप्रकाश बागरेचा सहित अनेक कार्यकर्ता थे।
यहां भाजपा के प्रधान : चूरू,सरदारशहर राजगढ़
यहांकांग्रेस के प्रधान : सुजानगढ़,बीदासर रतनगढ़
चूरू . जिले की सभी सात पंचायत समितियों में शनिवार को पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव हुए। भाजपा के तीन कांग्रेस के दो तथा एक कांगेस के समर्थन से रतनगढ़ पंचायत समिति में निर्दलीय गिरधारीलाल बांगड़वा ने जीत दर्ज की। पांच फरवरी को सदस्य पदों के आए परिणामों के आधार पर लगाए जा रहे कयास शनिवार को कई जगह बदल गए। 2010 में जिले में कांग्रेस के पांच प्रधान बने थे। तब बीदासर पंचायत समिति नहीं थी। केवल तारानगर पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बना था। भाजपा ने इस बार लीड ली है। शनिवार सुबह ही नामांकन, संवीक्षा और इसके बाद मतदान की प्रक्रिया हुई। उप प्रधानों के चुनाव रविवार को होंगे।
बीदासर. नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सरदारशहर. भाजपा के निर्विरोध प्रधान सारण का विजयी जुलूस निकालते।
सादुलपुर. पूर्वसांसद, पूर्व विधायक तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत किया गया।
सुजानगढ़. विजेताप्रत्याशी का विजयी जुलूस।