मालगाड़ी से कटने से युवक की मौत
सुजानगढ़. मालगाड़ीसे कटने से शनिवार शाम को मलसीसर के एक युवक की मृत्यु हो गई है। एसआई रामकुमारसिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से शाम को 4.40 बजे थाने में एक युवक के मालगाड़ी से कटने की सूचना मिली। जिस पर पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुजानगढ़ से छापर रेलवे मार्ग पर रतनगढ़ से लाडनूं की ओर जाने वाली मालगाड़ी से कटने से हेमाराम पुत्र भागूराम नायक ( 27) निवासी मलसीसर की मृत्यु हो गई। मालगाड़ी के गार्ड रतनलाल मीणा शव को मालगाड़ी में रखकर सुजानगढ़ लाए। जहां पर स्थानीय पुलिस ने राजकीय अस्पताल के मोर्चरी रुम में रखवा दिया है। मृतक के पास मतदाता पहचान पत्र मिला था जिससे उसकी शिनाख्त हो गई। देर शाम तक मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए थे।