भास्कर न्यूज . लाडनूं
भास्कर न्यूज . लाडनूं
जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की ओर से हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन छात्राओं ने बाजी मारी। खेल सचिव डॉ. प्रद्युम्रसिंह शेखावत ने बताया कि कोच भूपेंद्रसिंह झुंझुनूं की देखरेख में हुई प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड में प्रेमकुमारी प्रथम, कुसुम पटेल द्वितीय बसुदेवी तृतीय रही। 200 मीटर दौड में गीता चौधरी प्रथम, चेतना डूकिया द्वितीय तथा अनामिका चौधरी प्रेमकुमारी तृतीय रही। लंबी कूद में ललिता प्रथम, प्रेमकुमारी द्वितीय कुसुम पटेल तृतीय रही। हम्पर थ्रो में जानकी प्रजापत प्रथम अनामिका द्वितीय रही। खेल सह-सचिव डॉ. रविंद्रसिंह राठौड़ ने नबताया कि खो-खो प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज की छात्राएं विजेता रही।
क्रिकेटप्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले
सादुलपुर.इस्लामियायुवा विकास मंच के तत्वावधान में सद्दाम शेख की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक रफीक कुरैशी ने बताया कि शहजाद प्लंबर क्लब ने खींची क्लब को पराजित किया। शहजाद प्लंबर क्लब के विनोद को मैन ऑफ मैच चुना गया। दूसरा मैच बगड़िया क्लब बूम बूम रिजू के बीच हुआ, जिसमें बूम बूम रिजू विजेता रही। बूम बूम के आबिद को मैन ऑफ मैच चुना गया। तीसरा मैच अंजुमन क्लब ताका क्लब के बीच हुआ, जिसमें ताका क्लब विजेता रही। ताका क्लब के जाकिर को मैन ऑफ मैच चुना गया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी