पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी बंद रहा लाडनूं

तीसरे दिन भी बंद रहा लाडनूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारीके साथ 11 सितंबर को लूट एवं मारपीट की घटना के बाद रविवार को तीसरे दिन भी लाडनूं के बाजार बंद रहे। सुबह 11 बजे थाने में प्रशासन एवं व्यापारियों में वार्ता शुरू हुई। विधायक मनोहर सिंह के नेतृत्व में हुई वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने बताया कि उपअधीक्षक अर्जुनराम के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन आरोपियों सलीम अली (19) पुत्र सबीर ठेकेदार निवासी वार्ड 8 लाडनूं, असलम (19) पुत्र रमजूदीन सिलावट निवासी दुजार हाल निवासी मगराबास लाडनूं, असगर अली (24) पुत्र अख्तर अली सिलावट निवासी सब्जी मण्डी लाडनूं को गिरफ्तार किया है। एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि आगे तफ्तीश जारी है। बाजार बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाडनूं चैम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़ ने विधायक एवं प्रशासन से सोमवार से बाजार खुलवाने का आग्रह किया। बैठक में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नाथुराम कालेरा, बृजेश माहेश्वरी, श्रीराम सैनी, मुरलीधर सोनी, रमेश जाजू, अली अकबर रिजवी आदि शामिल थे।

शामको खुली चाय-पान की दुकान

तीनदिन बाद रविवार शाम को चाय-पान की दुकानें खुलने के साथ ही बाजार का सन्नाटा दूर हुआ। लोग भी घरों से बाहर निकले। पहली पट्टी, स्टेशन रोड, जैन विश्वभारती रोड आदि स्थानों पर दुकानें खुली। पान की थड़ियों पर लोग गपशप करते नजर आए।

माहौलअब भी खराब

नीलकंठमहादेव मंदिर के पास एक मारपीट की घटना के बाद फिर हलका तनाव हो गया। पुलिस के अनुसार जान मोहम्मद पुत्र गुलाम रसूल सिलावट निवासी तेली रोड ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने ऑटो से जा रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे रुकवाकर मारपीट की। उसने हल्ला मचाया तो तीनों नकाबपोश मोटरसाइकिल से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। इस घटना से कस्बे में हल्का तनाव हो गया।

तीनदिन में जनजीवन बेहाल

लगातारतीसरे दिन भी बाजार बंद रहने से कस्बेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ बाजार बंद रहा तो दूसरी तरफ सांप्रदायिक माहौल भी खराब रहा। स्थानीय लोगों का जनजीवन इस माहौल में बेहाल हो गया। बंद से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को राेजमर्रा की जरूरतों के िलए परेशान होना पड़ा।

लाडनूं. पानकी दुकान पर गपशप करते लोग।

लाडनूं. गिरफ्तारकिए गए आरोपी।