तालाब में डूबने से एक की मौत
लाडनूं| तहसीलके सारड़ी में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सदीक (35) पुत्र इसाक खां निवासी सारड़ी गवंई तालाब में दो व्यक्तियों के साथ नहाने गया था। बस की छत पर सवार एक युवक को उसका शव तालाब में तैरता नजर आया तो उसने गांव में सूचना दी। पुलिस ने तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला। प्रशासन को सूचना मिलते ही तहसीलदार आदूराम मेघवाल मौके पर पहुंचे। परिवारजन ने बताया कि मृतक सदीक को तैरना आता था। लेकिन जो दो व्यक्ति उसके साथ थे उनके बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को राजकीय चिकित्सालय लाडनूं पहुंचाया।