पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडनूं में दूसरे दिन भी बाजार बंद, व्यापािरयों में रोष

लाडनूं में दूसरे दिन भी बाजार बंद, व्यापािरयों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज फिर व्यापारियों की बैठक होगी

लाडनूंचैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़ ने कहा कि अनिश्चितकालीन बाजार बंद का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते ऐसी स्थिति बनी है। व्यापार मंडल की प्रशासन से बातचीत हुई है। हमने प्रशासन से लाडनूं में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी की एक कम्पनी नियुक्त करने, पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने तथा हाल ही में हुई चार घटनाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने अब तक संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके चलते बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रविवार को 10 बजे पुन: लाडनूं चैम्बर आफ कामर्स की बैठक आयोजित होगी जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।

^प्रशासन व्यापारियों से लगातार संपर्क कर बाजार बंद का निर्णय वापस लेने का निवेदन कर रहा है। माहौल खराब करने में अफवाहें ज्यादा हैं। वास्तव में ऐसी स्थिति नहीं है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ ही कार्यवाही की गई है। -मुरारीलाल शर्मा, एसडीएम,लाडनूं

लाडनूं. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सर्वसमाज के लोग।

सर्वसमाज की हुई बैठक

शुक्रवारशाम को सर्वसमाज की बैठक सैनिक भवन में हुई। बैठक में वारदात पुलिस की भूमिका की र्भत्सना की गई। बैठक सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। लोगों ने प्रतिनिधि मंडल बनाकर विधायक मनोहरसिंह से भी बातचीत करने का निर्णय लिया। सर्व समाज के लोगों ने शनिवार को एसडीएम मुरारीलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में हिम्मताराम टाक, गुलाबचंद चौहान, नेमीचंद टाक, पूनमचंद मारोठिया, रामगौपाल स्वामी, देवाराम पटेल, श्यामसुंदर शर्मा, दीनदयाल गौड़, श्रीराम सैनी, विजयसिंह चौहान आदि शामिल थे।

व्यापारियोंसे मिले विधायक

अनिश्चितकालीनबाजार बंद के निर्णय के बाद रात नौ बजे करीब पहली पट्टी स्थित युवक परिषद भवन में विधायक मनोहर सिंह ने व्यापारियों से बातचीत की। सिंह ने व्यापारियों से बात कर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा बाजार बंद का निर्णय वापस लेने की अपील की। व्यापारी जौहरीमल दूगड़, अली अकबर रिजवी एवं चांदकपूर सेठी ने भी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

लाडनूं. शनिवार को बंद रहा बाजार।