पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न

राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय समन्वयकों की राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि एनआईओएस जयपुर के निदेशक केएल गुप्ता ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से देश में शिक्षा के विकास की आवश्यकता जताई। उन्होनें कहा कि आज देश में पत्राचार पाठ्यक्रम से लाखों लोग घर बैठे शिक्षा अर्जित कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। गुप्ता ने जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रर्मो को चरित्र निर्माण एवं जीवन निर्माण का विशिष्ट पाठ्यक्रम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्ष कुलपति समणी चारित्रप्रज्ञा ने कहा कि मूल्यों से प्रेरित शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव है। उन्होनें कहा कि समस्यायाओं के साथ समाधान भी हम खोजे तो नवनीत प्राप्त कर सकते है। देश भर से समागत समन्वयकों को शिक्षा की महत्ता को जन जन तक पहुचानें का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि नवोदय विद्यालय के सहायक निदेशक प्रेमचरण शुक्ला ने पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से सरलता से कोई भी व्यक्ति अपनी शिक्षा को आगे बढा सकने की बात कही। कार्यशाला में अजमेर से गौतम जैन, जयपुर की रीना गोयल एवं रायसिंहपुर के कैलाश बाबू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत प्रो रेखा तिवाडी, प्रो बीएल जैन, रमेश पटावरी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ अशोक भास्कर ने एवं आभार ज्ञापन रामकैलाश जोशी ने किया।

लाडनूं. मुख्य अतिथि केएल गुप्ता को प्रतीक चिह्न भेंट करते डा. जैन