पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में जाएंगे स्वच्छता रथ

गांवों में जाएंगे स्वच्छता रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को जिला प्रमुख कौशल्या पूनिया कलेक्टर एचएस मीना ने स्वच्छता रथों को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया।

इस मौके पर जिला प्रमुख ने कहा कि सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आमजन के सहयोग से चूरू ने स्वच्छता के मामले में अपनी पहचान पूरे देश में बनाई है, हमें इस पहचान को कायम रखना है। कलेक्टर मीना ने कहा कि स्वच्छता रथों के जरिए गांवों में स्वच्छता का संदेश पहुंचेगा और अभियान अधिक मजबूत होगा। एनबीए के जिला समन्वयक श्यामलाल शर्मा ने बताया कि सभी छह ब्लॉक में एक-एक रथ जाएगा और शुक्रवार को इन्हें पंचायत समितियों से गांवों के लिए रवाना किया जाएगा। रथ के साथ दाे-दो जिला संदर्भ समूह के सदस्य रहेंगे, जो स्वच्छता से संबंधित बैठकें करेंगे। पंचायत समिति स्तर पर ग्राम पंचायत वार रुट चार्ट तैयार किया गया है। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव इंद्रसिंह पूनिया, लेखाधिकारी सीपीओ भागीरथ शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रामेश्वर प्रजापति रामसरा, सरला जांगिड़, जयप्रकाश शर्मा, प्रभूदयाल शर्मा, सातड़ा सरपंच रमेश न्यौल समस्त ब्लॉक समन्वयक मौजूद थे। स्वच्छ भारत अभियान में एसडीएम ने नालियों की सफाई की

लाडनूं|स्वच्छभारत अभियान की शुरूआत गुरुवार को नगर पालिका के बस स्टैंड पर सफाई अभियान से हुई। एसडीएम मुरारीलाल शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों, एंथ्रोपासेंट्रिक विजनरी आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता, स्काउट गाइड, बापूजी नर्सिंग आईटीआई के छात्रों ने यहां श्रमदान कर सफाई अिभयान में सहयोग किया। एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने पहल करते हुए गंदे पानी की बंद नाली की सफाई कर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यदि लोग नगर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान देने के लिए आगे आते हैं तो लाडनूं कस्बा सौंदर्यींकरण में राज्य में सर्वश्रेष्ठ बन सकता है। पालिका एसआई संजय कुमार बारासा ने बताया कि जनजागरण के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें विविध विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी सहभागिता देंगे।

गुरुवार को अभियान के पहले दिन सुखदेव आश्रम के पास बस स्टैंड से कचरा उठाकर सफाई की गई।

तारानगर| अभियानके अंतर्गत नरगपालिका की ओर से स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। वार्ड 1 से लेकर 3 तक पालिका की आेर सफाई की गई। इस दौरान वा